इलाहाबाद हाईकोर्ट वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले में अब 20 जुलाई को सुनवाई करेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने दिया है। वाराणसी की राखी सिंह ने याचिका दायर कर ज्ञानवापी मस्जिद स्थित वजूखाने की एएसआई सर्वे की मांग की है। उनका कहना है कि सर्वे से विवादित स्थल के धार्मिक चरित्र की पहचान हो सकेगी। मस्जिद पक्षकार इसका विरोध कर रहे हैं। पूजास्थल अधिनियम व ज्ञानवापी के प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के चलते हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को सुनवाई टाल दी।