इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में वजूखाना की एएसआई सर्वे की मांग में दायर अर्जी पर सुनवाई टाल दी है। अब इस मामले में 16 जनवरी 2026 को सुनवाई होनी है। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ ने राखी सिंह की पुनरीक्षण अर्जी पर दिया है।
बता दें कि राखी सिंह ने ज्ञानवापी मस्जिद स्थित वजूखाना की एएसआई सर्वे की मांग में पुनरीक्षण अर्जी दायर की है। उनकी दलील है कि विवादित स्थल के धार्मिक चरित्र के निर्धारण के लिए वजूखाना की एएसआई सर्वे किया जाना जरूरी है। वहीं मस्जिद पक्षकार इसका विरोध कर रहे हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थल अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका में सु्प्रीम कोर्ट ने 12 दिसंबर 2024 के आदेश से सर्वेक्षण आदि पर अंतरिम रोक लगा रखी है। इसी के मद्देनजर हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई टाल दी।