अतीक का करीबी तोता के मामले में सुनवाई जारी
प्रयागराज। अतीक के करीबी जुल्फिकार अहमद उर्फ तोता के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। कोर्ट में सुनवाई केदौरान प्रतिवादी के अधिवक्ता ने बताया कि याची का लंबा आपराधिक इतिहास है और उस पर 24 मामले लंबित हैं। इस पर याची के अधिवक्ता ने अनुपूरक हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई केलिए 21 जनवरी की तिथि तय कर दी।