फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज की हिस्ट्रीशीट पर सरकार से जवाब तलब

Wed, 06 May 2026 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने वाले ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज ने कांधला थाने में खुली हिस्ट्रीशीट को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने वाले ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज ने कांधला थाने में खुली हिस्ट्रीशीट को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने सरकार को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब तलब किया है। याची आशुतोष महाराज ने दलील दी है कि उनके खिलाफ जिन आपराधिक मामलों के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनमें ज्यादातर मामलों में वह बरी हो चुके हैं। कई मामलों में स्थगन आदेश दिया जा चुका है। बाकी मामले दीवानी प्रकृति के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें