फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court Bar : अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ और महासचिव पर अखिलेश शर्मा की बढ़त बरकरार

Sun, 27 Jul 2025 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025-26 की मतगणना लाइब्रेरी हॉल में चुनाव समिति की निगरानी में जारी है। मतगणना के दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय बबुआ व महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतगणना जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025-26 की मतगणना लाइब्रेरी हॉल में चुनाव समिति की निगरानी में जारी है। मतगणना के दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय बबुआ व महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। रविवार को शाम पांच बजे तक कुल 3993 मतपत्रों की गिनती हुई।

अध्यक्ष पद के लिए राकेश पांडे (बबुआ) ने 1029 वोट प्राप्त किए हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्र प्रकाश उपाध्याय (डॉ. सी.पी. उपाध्याय) को 878 वोट मिले हैं। अशोक कुमार सिंह 856 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अन्य उम्मीदवारों में वीर सिंह को 486, प्रभा शंकर मिश्रा को 256, अविनाश चंद्र तिवारी को 118, अमित कुमार श्रीवास्तव को 143, सुरेश चंद्र पांडेय को 84, संतोष कुमार त्रिपाठी को 63, देवी प्रसाद सिंह को 19 और लालधारी राजभर को 46 वोट मिले हैं।

महासचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा ने 1361 वोट हासिल कर बड़ी बढ़त बना ली है। उनके बाद राय साहब यादव को 993 वोट मिले हैं। धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 385, संतोष कुमार मिश्रा को 557, उदय शंकर तिवारी को 147, जमील अहमद आजमी को 148 और हरिंद्र प्रसाद को 75 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, शशि प्रकाश सिंह को 302 वोट मिले हैं।

मतगणना सोमवार को भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लाइब्रेरी हॉल में फिर से शुरू होगी। मतगणना प्रक्रिया में मुख्य चुनाव अधिकारी राधा कान्त ओझा, चुनाव अधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह, अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी, शैलेंद्र सिंह राठौर, संतोष कुमार मिश्र, अरविंद सिंह, विक्रम बहादुर सिंह, राजेंद्र कुमार पांडेय व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव इस बार रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। तीन उम्मीदवारों राकेश पांडेय बबुआ, सीपी उपाध्याय व अशोक सिंह में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि अब तक हुई मतगणना में राकेश पांडेय ही आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीपी उपाध्याय से लगभग 151 वोटों से आगे चल रहे हैं। लाइब्रेरी हाल में मौजूद अधिवक्ताओं का कहना है कि अभी लगभग चार हजार वोटों की गिनती होनी है। ऐसे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें