इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 11 सितंबर को होगा। शुक्रवार को हुई आमसभा की बैठक में चुनाव की तारीख का एलान किया गया। काफी गहमागहमी के बीच चुनाव के तारीख की घोषणा की गई। पिछले वर्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में 9718 मतदाता पंजीकृत थे। विभिन्न पदों के लिए 201 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस बार सदस्य संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।