हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी पद आरक्षित किए गए हैं। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और गवर्निंग कौंसिल समेत विभिन्न पदों पर महिलाओं के लिए अलग से सीटें निर्धारित की गई हैं। इस चुनाव में 11,485 वोटर मतदान करेंगे। उपाध्यक्ष के छह पदों में से दो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष के दो पदों में से एक महिला के लिए, संयुक्त सचिव के चार पदों में से एक महिला के लिए और गवर्निंग कौंसिल के 15 पदों में से पांच महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। इस तरह कुल 27 पदों में नौ पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। मतदान का कार्य क्रिकेट ग्राउंड में चल रहा है। इसके लिए अलग-अलग मतपेटिका रखी गई है। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू है जो शाम पांच बजे तक चलेगा।