फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : भारी गहमागहमी के बीच मतदान शुरू, पहली बार 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित

Thu, 17 Sep 2026 01:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद का वार्षिक चुनाव भारी गहमा गहमी के बीच शुरू हो गया है। सुबह नौ बजे से वोट डाले जा रहे हैं। अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27- भारी गहमा गहमी के बीच मतदान शुरू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद का वार्षिक चुनाव भारी गहमा गहमी के बीच शुरू हो गया है। सुबह नौ बजे से वोट डाले जा रहे हैं। अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूरा हाईकोर्ट परिसर वकीलों से खचाखच भरा है और पर्चा और पंपलेट से जमीन पट गई है। अपने प्रत्याशियों के समर्थन में समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं और हाथ में पोस्टर, बैनर लेकर प्रचार करते हुए मतदान की अपील कर रहे हैं। इस बार चुनाव में खास बात यह है कि 33 प्रतिशत सीट महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। मतदान के चलते कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। हाईकोर्ट आने वाले सभी मार्गों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। 

 

विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी पद आरक्षित किए गए हैं। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और गवर्निंग कौंसिल समेत विभिन्न पदों पर महिलाओं के लिए अलग से सीटें निर्धारित की गई हैं। इस चुनाव में 11,485 वोटर मतदान करेंगे। उपाध्यक्ष के छह पदों में से दो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कोषाध्यक्ष के दो पदों में से एक महिला के लिए, संयुक्त सचिव के चार पदों में से एक महिला के लिए और गवर्निंग कौंसिल के 15 पदों में से पांच महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। इस तरह कुल 27 पदों में नौ पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। मतदान का कार्य क्रिकेट ग्राउंड में चल रहा है। इसके लिए अलग-अलग मतपेटिका रखी गई है। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू है जो शाम पांच बजे तक चलेगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें