इलाहाबाद हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी में 182 महिला अधिवक्ताओं का चयन किया गया है। इसकी पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें अधिवक्ता सहेर नकवी समेत 182 महिला अधिवक्ता शामिल हैं। चयनित महिला अधिवक्ता पॉक्सो मामले में पीड़िताओं का पक्ष रखेंगी। हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव दिवाकर द्विवेदी ने इस संबंध में एडवोकेट एसोसिएशन हाईकोर्ट के सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी।