प्रयागराज में भारी बारिश के बाद अलोपीबाग में सड़क हुई जलमग्न।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर और ग्रामीण इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई। दोपहर में एक बजे के बाद शुरू हुई बरसात करीब तीन घंटे तक चली। शहर की कई गलियां और सड़कें जलमग्न हो गए। सिविल लाइन से पुराने शहर को जोड़ने वाले निरंजन पुल तालाब में तब्दील हो गया। यही स्थिति पानी टंकी चौराहा से लेकर रामबाग, मेडिकल चौराहा, कटरा, दारागंज और अल्लापुर आदि इलाकों में रही। इस मौसम की यह सबसे अच्छी बारिश मानी जा रही है। करीब तीन घंटे की यह बरसात शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक में एक बराबर हुई। बारिश के बाद सिविल लाइंस, अलोपीबाग सहित कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ट्रैफिक पुलिस को यातायात सामान्य करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।