फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आग लगने से करोड़ों की लागत में बने गद्दे और मशीनें जलकर राख

Mon, 14 Oct 2024 02:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुट्ठीगंज निवासी वीरेंद्र जायसवाल की औद्योगिक थाना क्षेत्र में जी 20 प्लाट संख्या पर त्रिवेणी स्क्वायर के नाम से गद्दे बनाने की फैक्टरी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। करोड़ों का माल जल जाने से कारोबारी सदमे में है। 
विज्ञापन
गद्दे की फैक्टरी में आग से भारी नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक गद्दे की फैक्टरी में रविवार की रात एक बजे रहस्यमय परिस्थिति में आग लग गई, जिससे महाकुंभ और सीजन को लेकर तैयार करोड़ों रुपए के गद्दे रखे थे। आग में गद्दे और मशीनें जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुट्ठीगंज निवासी वीरेंद्र जायसवाल की औद्योगिक थाना क्षेत्र में जी 20 प्लाट संख्या पर त्रिवेणी स्क्वायर के नाम से गद्दे बनाने की फैक्टरी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। करोड़ों का माल जल जाने से कारोबारी सदमे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें