राज्यसभा में सांसद रामजीलाल सुमन
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सपा से राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन की ओर से दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई टल गई। राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी मामले में उनके घर पर हमले के बाद उन्होंने हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। रामजी लाल सुमन और उनके बेटे पूर्व विधायक रंजीत सुमन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद की खंडपीठ मामले की सुनवाई कर रही है। याचिका में आगरा स्थित घर पर हमले और धमकियों के बाद केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश देने की मांग की गई है। हमले और तोड़फोड़ के मामले में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।