इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई की ओर से दाखिल अपील पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब 18 सितंबर को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा मामले की सुनवाई कर रहे हैं।
जॉजमऊ की डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने घर जलाने के मामले में निवर्तमान विधायक व उनके भाई रिजवान सोलंकी पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में एमपीएमएलए कोर्ट ने सात जुलाई 2024 को दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए अपील दाखिल की गई है। अपील में सजा रद्द करने व अंतिम फैसला आने तक जमानत देने व सजा पर रोक लगाने की मांग की गई है।