फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, कुछ देर में आएग फैसला

Fri, 07 Nov 2025 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। जज राम मनोहर नारायण मिश्रा का तबादला होने के कारण पिछली सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब जज अवनीश सक्सेना मामले की सुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। जज राम मनोहर नारायण मिश्रा का तबादला होने के कारण पिछली सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब जज अवनीश सक्सेना मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में न्यायालय ने प्रतिनिधि वाद तय कर दिया था। इस पर मुस्लिम पक्ष ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दाखिल कर केवल प्रतिनिधि वाद सुने जाने और अन्य वादों को स्टे करने की मांग की थी। हिंदू पक्षकारों ने इस मांग पर आपत्ति जताते हुए प्रार्थना पत्र कोर्ट से खारिज करने की मांग की थी। इन्हीं प्रार्थना पत्रों पर न्यायालय में सुनवाई होनी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि वाद को खारिज करने के साथ-साथ प्रकरण में वाद बिंदु तय करने की अपील भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें