प्रयागराज। अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को जेल से लाकर बृहस्पतिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नहीं किया जा सका। पूरी कार्रवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से की गई। जमानत पर रिहा एक आरोपी के हाजिर न होने पर सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई एक मई को होगी।
अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अली के विरुद्ध चार मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इनमें से एक मामला सत्र न्यायाधीश द्वारा सुना जाना है। तीन मामले मजिस्ट्रेट द्वारा सुने जाने हैं। करेली थाने में अवैध पिस्टल रखने, रंगदारी, धोखाधड़ी आदि मामले दर्ज हैं। ब्यूरो