मथुरा शाही ईदगाह मस्जिद व श्रीकृष्ण जन्म स्थली विवाद मामले में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तिथि तय की है।
भगवान श्री कृष्ण विराजमान व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित की पीठ सुनवाई कर रही है। इसके पूर्व कोर्ट के समक्ष दोनों पक्ष के उपस्थिति अधिवक्ताओं की ओर से तर्क दिया गया कि मामले में निचली अदालत में आठ अगस्त को सुनवाई है। लिहाजा, हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए उसके बाद की कोई तिथि तय की जाए। इस पर कोर्ट ने 11 अगस्त की तिथि लगाई है। मामले में शाही ईदगाह में पूजा करने की मांग की गई है। कहा गया है कि भगवान श्री कृष्ण का वास्तविक जन्मस्थली शाही ईदगाह मस्जिद परिसर है। औरंगजेब के आदेश से उसे ध्वस्त कर मस्जिद बनाई गई है। ब्यूरो