फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पुरा गांव में बुखार से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। बुखार आने के 24 घंटे बाद ही बढे़पुरा गांव में दो बच्चों की बुखार से मौत हो गई। दोनों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

पांच वर्षीय अरुण पुत्र महेश पाल व चार वर्षीय संजीव पुत्र नरेश को रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे तेज बुखार आया। परिजन ने दोनों बच्चों को कस्बे के ही एक डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने मना कर दिया तो उन्हें हाइवे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां करीब 24 घंटे इलाज के बाद दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। प्रधान हरीश ने बताया कि अरुण की छोटी बहन की मौत भी करीब आठ दिन पहले बुखार से हो गई थी। अब परिवार में कोई बच्चा महेश पाल के नहीं है। मृतक संजीव से बड़ा एक भाई और एक छोटी बहन है। डॉक्टरों ने बच्चों को दिमागी बुखार बताया था। प्रधान हरीश ने बताया कि गांव में अन्य कई लोगों को भी बुखार आ रहा है। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि गांव में कई लोगों के बुखार या बुखार से मौत के किसी मामले की जानकारी नहीं है। प्रधान से संपर्क कर गांव में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें