फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनाए गए अलग वार्ड

Thu, 01 Sep 2022 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डेंगू के प्रकोप को देखते हुए गांवों में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। जिले में डेंगू की दस्तक के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। डेंगू के मरीज बढ़ने पर सबसे ज्यादा प्लेटलेट्स कमी की बात सामने आती है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : बेली अस्पताल में बनाया गया बेली आईसोलेशन वार्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ के साथ ही संक्रामक बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। डेंगू के भी कई मामले सामने आए हैं। डेंगे से एक मरीज के मौत की भी सूचना है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल में डेंगू के अलग वार्ड भी बनाए गए हैं। सीएमओ के तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में 35 बेड, मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल काल्विन में 25 बेड और एसआरएन अस्पताल में 40 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। 

विज्ञापन



डेंगू के प्रकोप को देखते हुए गांवों में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। जिले में डेंगू की दस्तक के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। डेंगू के मरीज बढ़ने पर सबसे ज्यादा प्लेटलेट्स कमी की बात सामने आती है। डेंगू से निपटने के लिए दवाइयों का पूरा इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक को तैयार रहने को कहा गया है।

विज्ञापन

Prayagraj News : बेली अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।
डॉक्टरों के मुताबिक डेंगू का एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए लोग अपने आस पास पानी जमा न होने दें। इसके साथ ही घर में कूलर,टायर और गमले में पानी जमा न होने दें। अगर में कहीं पानी जमा है तो केरोसीन तेल डाल दें। ताकि मच्छर के लार्वा न पनपने पाए। 


प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू अस्पताल की सीएमएस डॉ शारदा चौधरी का कहना है कि सरकार के निर्देशों के अनुसार डेंगू वार्ड का गठन कर दिया गया है। पूरे अस्पताल परिसर में तीन अलग-अलग जगह वार्ड बनाए गए हैं। आज की तारीख तक 4 मरीज डेंगू वार्ड में अपना इलाज करवा रहे हैं जिसमें से एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव है जबकि तीन की रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें