हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात देख कर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि देर रात घर लौटते समय एकांत स्थान पर बाइक सवार गांव के ही तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर झाड़ियों के पीछे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर तीनों आरोपी भाग निकले। देर रात होश आने पर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई तो वह सन्न रह गए। सुबह थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हंडिया इलाके की एक किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। गांव में रविवार की रात एक बरात आई थी। किशोरी बरात देखने के लिए गई थी और रात में घर लौट रही थी। आरोपी है कि रास्ते में सुनसान स्थान पर घात लगाकर बैठे गांव के तीन युवक आकाश यादव, राज यादव और अवधेश यादव ने उसे दबोच लिया। चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद पास की झाड़ियों में ले जाकर मनमानी की।