फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हनुमान भक्त हिंछलाल 25 वर्ष से रावण का करते हैं अभिनय

Fri, 16 Oct 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा में रावण का अभिनय करते हनुमान भक्त हिंछलालबिंद। संवाद
विज्ञापन
मनूकापूरा के हिंछलाल बिंद हनुमान भक्त हैं। वे 27 वर्ष से प्रति मंगलवार को मौन व्रत रखते हैं। इसके बावजूद, वे रामलीला के मंचन में लंका के राजा रावण का अभिनय करते हैं। हिंछलाल बिंद करीब 25 वर्ष से लगातार रावण का किरदार निभा रहे हैं। उनके उत्कृष्ट अभिनय के कारण दूर-दराज के गांवों की रामलीलाओं में भी उनकी मांग रहती है। वे बताते हैं कि रावण का अभिनय आसान नहीं है। उन्हें दिवंगत रामनायक पाण्डेय ने इसके लिए प्रेरित किया था। हिंछलाल बिंद कहते हैं कि मंगलवार को अभिनय होने पर वे हनुमान जी से स्वीकृति लेकर मौन व्रत तोड़ते हैं। मंचन समाप्त होने के बाद वे फिर से मौन व्रत धारण कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें