आगरा में दो से चार अक्तूबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज मंडल की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से होगा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के मुताबिक जिला स्तरीय ट्रायल 26 अक्तूबर को शाम तीन बजे और मंडल स्तर का ट्रायल 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। वहीं, आजमगढ़ में 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 21 अक्तूबर को शाम तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 26 अक्तूबर को सुबह 11 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। खिलाड़ी अपने पात्रता प्रमाण पत्र के साथ कबड्डी व हैंडबॉल प्रशिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।