हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को निर्धारित समय सीमा में आवश्यक प्रपत्र जमा करने होंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार, यात्रियों को सरकारी चिकित्सा केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा। यात्रियों को एलोपैथिक चिकित्सक से जारी मेडिकल प्रमाण पत्र, अग्रिम धनराशि की रसीद व अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे। इन्हें 30 सितंबर 2026 तक हज कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड करें या फिर 1 अक्तूबर 2026 तक उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति कार्यालय में जमा करें। एनआरआई हज यात्रियों को संबंधित देश के सरकारी चिकित्सालय में जांच कराकर रिपोर्ट भेजनी होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रयागराज के यात्री मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय या टीबी सप्रू चिकित्सालय में प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।