एयरपोर्ट पुलिस ने सोमवार को माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे गुलफूल के बेटे वदूद को गिरफ्तार किया है। वदूद के खिलाफ कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज है और वह एक हमले के आरोप में वांछित था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बजहा निवासी गुलफुल माफिया रहे अतीक अहमद का करीबी माना जाता है। गुलफूल उर्फ रफीक अहमद का बेटा अब्दुल वदूद एक साल पहले हुए हमले के एक मामले में वांछित था। एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि वदूद के खिलाफ कौशांबी के पिपरी थाना और प्रयागराज के एयरपोर्ट, पूरामुफ्ती, धूमनगंज और करैली थाना सहित कई अन्य थानों में सात अपराधित मामले दर्ज है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। सोमवार की सुबह एयरपोर्ट पुलिस ने अब्दुल वदूद को कालिंदीपुरम के पास से गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।