महाधिवक्ता कार्यालय कर्मचारी अधिकारी संघ के चुनाव में गुलाब चंद्र को अध्यक्ष लालमणि तिवारी को को महामंत्री, धीरज श्रीवास्तव को उपमंत्री, मनीष जायसवाल को कोषाध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर शकुंतला चौधरी, विकास कुमार पांडेय, नवीन चतुर्वेदी, मो. मोज्जम अंसारी, विवेक श्रीवास्तव और मनीष तिवारी कार्यकारिणी केसदस्य चुने गए। चुनाव आम सहमति के आधार पर कराया गया। इस मौके पर आयोजित आम सभा की अध्यक्षता शैलेंद्र कुमार पाठक ने की। आम सभा में पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।