फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अतीक अहमद का खून हमारी रगों में बह रहा कहकर गिट्टी-बालू सप्लायर को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 06:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ट्रिपलआईटी चौराहे के पास गिट्टी-बालू सप्लायर ईशान अहमद पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। आरोप है कि पिटाई के दौरान हमलावरों ने कहा कि माफिया अतीक का खून हमारी रगों में बह रहा है। धूमनगंज थाना पुलिस ने आठ-दस अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रिपलआईटी चौराहे के पास गिट्टी-बालू सप्लायर ईशान अहमद पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। आरोप है कि पिटाई के दौरान हमलावरों ने कहा कि माफिया अतीक का खून हमारी रगों में बह रहा है। धूमनगंज थाना पुलिस ने आठ-दस अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

धूमनगंज थाना क्षेत्र के चाकिया निवासी ईशान अहमद ने पुलिस को बताया कि वह गिट्टी-बालू की सप्लाई का काम करते हैं। उनके पास एक पिकअप है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे कर्बला चौराहे के पास पिकअप ब्रेजा कार से छू गया। आरोप है कि इतने में एक व्यक्ति कार से नीचे उतरकर गालीगलौज करने लगा। कहा कि मेरा घर चकिया में है। जान से मारने की धमकी देकर वह अपनी गाड़ी लेकर चला गया।

शुक्रवार रात 12:30 बजे ट्रिपलआईटी रोड पर थे, तभी उनके पास बिना नंबर प्लेट की एक कार आकर रुकी। पीछे शीशे पर पुलिस लिखा था। कार से आठ-दस युवक उतरे और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जान बचाकर पीछे हटे तो आरोपियों ने काॅलर पकड़ कर सड़क पर गिरा दिया। लोहे की रॉड व हॉकी से पिटाई की। एक आरोपी बोला कि उलझने का अंजाम, सीधा जान से मारे जाओगे। हमारी रगों में बाहुबली अतीक अहमद का खून दौड़ रहा है। बताया कि चार से पांच युवक चकिया में अतीक अहमद के घर के पास रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें