इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया, जो लगातार चलेगा। हाईकोर्ट फ्लाई ओवर के नीचे शुरू हुए क्रमिक अनशन का नेतृत्व अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह और राम कुमार गौतम कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट में प्रतिदिन हजारों वकील और वादकारियों की भीड़ जमा होती। ऐसे में परिसर में एक अस्पताल की स्थापना की जाए। अधिवक्ता ओम प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार, देवेंद्र पांडे, बृजेश कुमार निषाद, महेश गुप्ता, तेज प्रकाश मिश्रा, राजू कनौजिया, हाशिम अंसारी, माता प्रसाद पाल, ज्योति भूषण, अवधेश राय और अजीत प्रताप कुशवाहा धरने पर बैठे।