हरखपुर में विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंदा।
- फोटो : अमर उजाला।
फिल्म अभिनेता गोविंदा शुक्रवार को वसंत पंचमी पर माघ मेले में गंगा स्नान करने पहुंचे। इसके बाद मऊआइमा के सिसवां खमपुर स्थित विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। जहां गोविंदा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मंच साझा किया। साथ ही ठुमके लगाए।
गोविंदा ने कहा कि कुछ चीजें भाग्य से मिलती हैं लेकिन माता-पिता की सेवा करने का पुण्य सौभाग्य से मिलता है इसलिए हम सबको अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। इसके बाद गोविंदा ने गाने पर ठुमके लगाए। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी उनके साथ डांस किया।
गोविंदा ने बताया कि उनकी नानी का घर प्रतापगढ़ के ढकवा में है। वह नानी के घर जा रहे हैं। वहां के लोगों से मिलेंगे। उनके साथ भूली-बिसरी यादें ताजा करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, विवेक उपाध्याय, राहुल गुप्ता, रोहित गुप्ता मौजूद रहे। गोविंदा के आने की सूचना पर विद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे।