फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : अधिवक्ताओं पर लंबित आपराधिक मुकदमे की जिलेवार सूची दे सरकार

Wed, 10 Dec 2025 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में पंजीकृत अधिवक्ताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का राज्य सरकार से जिलेवार सूची मांगी है। मंगलवार को सुनवाई में कोर्ट के आदेश पर सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में बताया गया कि अब तक की जांच में करीब तीन हजार वकीलों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में पंजीकृत अधिवक्ताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का राज्य सरकार से जिलेवार सूची मांगी है। मंगलवार को सुनवाई में कोर्ट के आदेश पर सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में बताया गया कि अब तक की जांच में करीब तीन हजार वकीलों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। अदालत ने डीजीपी और डीजीपी अभियोजन से विस्तृत जानकारी मांगी थी। यह आदेश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने अधिवक्ता मोहम्मद कफील की जनहित याचिका पर दिया है।

डीजीपी की ओर से दाखिल हलफनामे में संबंधित वकीलों का आपराधिक इतिहास दर्ज किया गया है, जबकि डीजी अभियोजन ने चल रहे मुकदमों की ट्रायल स्थिति का विवरण दिया है। कोर्ट ने 15 दिसंबर की अगली सुनवाई पर सभी आंकड़े टेबुल फॉर्म में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल को भी पक्षकार बनाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें