फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी : रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, पैरामेडिकल के 560 पदों पर होगी भर्ती

Wed, 09 Sep 2026 10:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ा अवसर लेकर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल श्रेणी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 560 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ा अवसर लेकर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल श्रेणी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 560 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 14 अक्तूबर तक अपना आवेदन अंतिम रूप से जमा कर सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही संपन्न होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।

इस भर्ती के तहत नर्सिंग सुपरिटेंडेंट (जीएनएम/बीएससी), लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और आप्टोमेट्रिस्ट जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत पे-लेवल 3 से पे-लेवल 7 के अनुसार बेहतर वेतनमान और सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की विस्तृत व सटीक जानकारी जल्द जारी होने वाले विस्तृत विज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट की जाएगी। बोर्ड के अनुसार आयु सीमा की गणना एक जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें