फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPESSC : गोरखपुर विवि की प्रो. कीर्ति पांडेय बनीं चयन आयोग की अध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश

Sun, 01 Sep 2024 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लंबे समय से रिक्त चल रहे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर कीर्ति पांडेय की नियुक्ति की गई है। अब लंबित असिस्टेंट प्रोफेसर और टीजीटी-पीजीटी भर्ती में तेजी आएगी। 
विज्ञापन
प्रोफेसर कीर्ति पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष की शासन ने की नियुक्ति कर दी है। गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर कीर्ति पांडेय को अध्यक्ष पद पर किया नियुक्त किया गया है। राज्यपाल की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। चयन आयोग में स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति से अब अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों और अशासकीय विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के रिक्त पड़े 4163 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। दो साल से दोनों भर्ती परीक्षाओं के 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें