प्राथमिक विद्यालय धरमपुर (श्यामनगर चपौर) का ताला तोड़कर चोरों ने गैस सिलिंडर, चुल्हा, बर्तन सहित अन्य सामान उठा ले गए। प्रधानाचार्या गौतम मौर्या ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। वहीं संविलियन विद्यालय मेजारोड का ताला तोड़कर चोरों ने पांच साइकिल, सीट बेंच, पाइप सहित हजारों का सामान उठा ले गए। प्रधानाचार्या सरस्वती देवी ने पुलिस को तहरीर दी है।