फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर जीएम ने परखी महाकुंभ की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने शनिवार को महाकुंभ की तैयारियों को परखने के लिए सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बनाए जा रहे प्लेटफार्म संख्या चार-पांच को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्लेटफार्म का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाए। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की प्रस्तावित डिजाइन व यार्ड आदि का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही यात्री सुविधाओं एवं परिचालन व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें