जिसके मौत की मिली सूचना वह घर में मिला जिंदा
अनुष्का के संदिग्ध हालत में फांसी पर लटके मिले शव की कहानी ने अपने पीछे तमाम सारे सवाल छोड़ें हैं। मृतका के पिता के मुताबिक उन्हें फोन पर दादा के मौत हो जाने की खबर मिली। वह घर पहुंचे तो वह सकुशल बाहर घूमते मिले। फोन किसने करके गलत सूचना दी? इस बाबत भी मृतका के पिता कुछ बोल नहीं रहे हैं। घर में अनुष्का के अलावा उसकी छोटी बहन व भाई भी था? उन लोगों ने किसी को घर के अंदर आते देखा? इस पर भी परिजनों ने चुप्पी साधी हुई है। फिलहाल यह तो साफ है कि अनुष्का ने खुदकुशी नहीं की। दरअसल जिस स्थान पर उसका मिला वह उसकी ऊंचाई से काफी ऊपर था। इसके अलावा जिस फंदे से वह लटकी मिली, उसकी गांठ लगाना किसी बच्चे के बस की बात नहीं थी।