फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर से काम के लिए निकली युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती घर से काम करने के लिए निकली और घर नहीं लौटी। युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 13 दिसंबर सुबह को पुरामुफ्ती स्थित एक कंपनी में काम करने के लिए घर से निकली थी। देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसके नंबर फोन किया तो फोन बंद आ रहा था। कंपनी में जाकर पूछा गया तो पता चला कि वह उस दिन काम पर ही नहीं गई थी। उन्होंने महाराष्ट्र के रहने वाले संदीप उर्फ राजेंद्र विश्वकर्मा के ऊपर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ पुरामुफ्ती थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें