फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जहरीले जंतु के काटने से बालिका की मौत

Tue, 21 Jul 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
खीरी में जहरीले जंतु के काटने से मृतक सुहानी की फाइल फोटो
विज्ञापन
क्षेत्र के भवरहा गांव निवासी रामहर्ष माझी की पुत्री सुहानी (11) देर रात अपने कच्चे मकान में जमीन पर बोरी बिछाकर सो रही थी। सोमवार को तड़के करीब तीन बजे उसे किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने काट लिया। जिससे कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह दर्द से तड़पने लगी। परिजन तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में सुहाना को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें