राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने स्कूल बैंड का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका में फिरोज आलम और रविंदर पाल कौर रहीं। इस दौरान प्रणेंदु त्रिपाठी, मोहम्मद कादिर, वंशराज, रवींद्र कुमार यादव, आकांक्षा केसरी, अर्चना त्रिपाठी, आभा मित्तल ने प्रमाणपत्र लेखन किया। संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर राकेश कुमार निर्मल, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।