फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएचएस की छात्रा की मौत, डेंगू की आशंका

विज्ञापन
GHS School news
विज्ञापन
प्रयागराज। गर्ल्स हाईस्कूल (जीएचएस) एंड कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा की बीमारी के चलते मौत हो गई। आशी रेलवे में सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट करेली निवासी आनंद प्रसाद श्रीवास्तव की इकलौती पुत्री थी। आशी स्कूल अंतिम बार 27 सितंबर को आई थी। स्कूल में अचानक पेट में दर्द के चलते अभिभावकों को बुलाकर बच्ची को घर भेज दिया गया था। स्कूल के सूत्रों ने बताया कि 29 सितंबर की शाम बच्ची की हालत अचानक खराब होने पर रेलवे अस्पताल में भर्ती आशी को शहर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार को देर रात इलाज के दौरान आशी की मौत हो गई। चर्चा रहीं की बच्ची की मौत डेंगू के चलते हुई है। सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेई का कहना है कि शहर में डेंगू से किसी प्रकार की मौत की रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें