*करछना। सेमरहा गंगा घाट के किनारे दिखा घड़ियाल, दहशत में ग्रामीण।*
तहसील क्षेत्र के सेमरहा गंगा घाट पर शुक्रवार को बस्ती के किनारे घड़ियाल दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, पर घड़ियाल तब तक गंगा नदी में चला गया था। इसके बावजूद ग्रामीण भयभीत बने हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हाल की बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने के कारण घड़ियाल बहाव के साथ बस्ती किनारे तक आ गया था। ग्रामीणों ने विभाग से घड़ियाल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घड़ियाल की तलाश की जा रही है।