टॉप टेन की सूची में प्रयागराज के 18 मेधावी
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के अंतर्गत जारी की गई प्रदेश के टॉप 10 की सूची में प्रयागराज के 18 मेधावी शामिल हैं। जिसमें हाईस्कूल से शिवम पांडेय, मनीष पटेल, सना, विकास चौधरी का नाम है। वहीं इटरमीडिएट में सुभाषना, अनुज सिंह, नंदनी, फौजिया नाज, कार्तिकेय पटेल, आयुषी सिंह, हर्षिता यादव, आदर्श तिवारी, अनुज सिंह, नितिन तिवारी, शशांक यादव, सोनल सिंह, आयुष मिश्रा, नेहा यादव के नाम हैं।
यूपी बोर्ड द्वारा प्रदेश के टॉप 20 परीक्षार्थियों की सूची मिलने के बाद मेधावी सड़क व गली का निर्माण किया जाता है। गौरव सम्मान मार्ग में मेधावी छात्र व छात्रा का नाम भी अंकित होता है। - कौशल कुमार झा, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग