फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नाकामी से हुई गैस की किल्लत : मंजू

Tue, 07 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मंसूराबाद क्षेत्र के बेरावां में कांग्रेस की मनरेगा चौपाल में जुटे लोग।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को क्षेत्र के बेरावां गांव में मनरेगा चौपाल का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने गैस की किल्लत को सरकार की नाकामी बताया। उपस्थित लोगों के बीच फाफामऊ विधानसभा की प्रभारी एवं महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मंजू मौर्या ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होती थी, लेकिन आज रसोई गैस की किल्लत आम लोगों को उठानी पड़ रही है। तीरथ राज शुक्ला ने सरकार की गलत नीतियों का विरोध जताया। जिला महासचिव विनोद तिवारी ने गैस की किल्लत का विरोध किया। बैठक में अफजाल अहमद आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें