गौहनिया - गौहनिया चौराहे की नवनिर्मित नाली में कूड़े का ढेर
पुराने रीवां रोड गौहनिया बाजार में लगभग चार करोड़ की लागत से निर्मित नाली कई स्थानों पर टूट गई है। नाली में जगह-जगह कूड़ा भर गया है और नाली का काम भी अधूरा है। लोगों का कहना है कि बरसात में बनाई जा रही डामर की सड़क कामयाब नहीं होगी। लोगों ने आशंका जताई है कि बरसात में बन रही सड़क शीघ्र गड्ढ़े में तब्दील हो जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद केसरवानी, बीडीसी सदस्य मो़ हफीज, आर के़ पाल, जीत लाल पटेल आदि लोगों ने क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत व सफाई कराने की मांग की है।