Ganga Yamuna Flood in Prayagraj
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। महानवमी के दिन करीब महीने भर पतित पावनी मां गंगा की गोद में शयन करने के बाद संगम स्थित बड़े हनुमान की भव्य आरती उतारी गई। रंग-बिरंगे फूलों, फलों से मोहक शृंगार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सविधि पूजा की गई। इसी के साथ आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। शाम छह बजे बड़े हनुमान की भव्य आरती हुई। इसमें हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विनीत शरण के अलावा जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह और एसएसपी उपस्थित थे।