मुहर्रम का ताजिया निकालने के दौरान रोशन बाग शिव मंदिर से हिंदुओं ने मुस्लिमों पर की पानी की बौछार।
- फोटो : अमर उजाला।
ताजिये के जुलूस के दौरान प्रयागराज में गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली। उमस भरी गर्मी को देखते हुए ताजिये में शामिल लोगों को राहत देने के लिए रोशनबाग तिराहे के पास स्थित शिव मंदिर से पानी की बौछार की गई। मुस्लिम समुदाय की ओर से इस पहल की सराहना की गई।
इस दौरान कुछ स्थानों पर हिंदुओं की ओर से शरबत आदि वितरण का भी इंतजाम किया गया। ताजिये में शामिल कुछ लोगों ने तिरंगा भी हवा में लहराया। पानी की बौछार होने से वहां लोगों ने बड़ी राहत महसूस की। ताजिया लेकर जुलूस में चल रहे मो. इरफान और फहीम खान ने कहा कि उमस ज्यादा थी। ऐसे में जिन लोगों ने शिव मंदिर से पानी की बौछार की उन्हें हम शुक्रिया करते हैं।