कर्नलगंज थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस लेने की धमकी देकर युवती का पीछा कर छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की धमकी दी गई। कर्नलगंज थाना पुलिस ने अरधेंदु शेखर शुक्ला, श्याम प्रकाश द्विवेदी और अनिल द्विवेदी के विरुद्ध बनती धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उनकी मां ने कीडगंज के रहने वाले अरधेंदू शेखर शुक्ला पर चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज कराया है। केस सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी मोबाइल पर गाली-गलाैज कर अश्लील मैसेज भेज रहा है और जब वह घर के बाहर निकलती है तो उसका पीछा कर अश्लील कमेंट करता है। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की धमकी देता है। शिकायत में बताया कि वह सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता है। जिसकी गवाही कोर्ट में चल रही है। इसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। ब्यूरो