फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोरांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरांव थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने किशोरी को घर से अगवा कर साथियों के साथ मिलकर कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। 18 दिन तक उसे प्रयागराज में अलग-अलग जगहों पर लेकर घूमते रहे। पिता की तहरीर पर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किशोरी कोरांव थाना क्षेत्र की है। पिता ने पुलिस को बताया कि 11 जून भोर करीब चार बजे पड़ोस के रहने वाले रामबहादुर अपने घर की एक युवती के साथ मिलकर उसकी बेटी को घर से अगवा कर ले गए। घर से कुछ दूरी पर रामबहादुर के साले संदीप अपने दो साथियों को भेजकर उनकी बेटी को प्रयागराज लेकर चले गए। शहर ले जाने के बाद रामबहादुर उसका साला संदीप और उसके दो अन्य साथी मिलकर उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। उसके बाद रामबहादुर घर लौट आया।
संदीप व दो अन्य उनकी बेटी को कर्नाटक लेकर जाने लगे। लेकिन बेटी के पास आधार कार्ड न होने की वजह से वह रास्ते से ही लौट आए। यहां पर 18 दिन तक उसकी बेटी को अलग-अगल जगहों पर रखकर सामूहिक दुराचार करते रहे। 29 जून को रामबाग में बेटी को छोड़कर सब फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें