सादा जीवन-उच्च विचार ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की पहचान है। मौजूदा राजनीतिक परिवेश में ये पहचान शायद ही कोई राजनेता बना सकेगा। ये बातें पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने स्व.राम नरेश यादव स्मारक सेवा संस्थान की ओर से झूंसी के आवास विकास कॉलोनी योजना दो में आयोजित गांधी-शास्त्री की जयंती के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कहीं। अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष गया प्रसाद केसरवानी व संचालन मंत्री हीरालाल यादव एडवोकेट ने किया। अतिथियों का आभार संयोजक डीपी श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। इस दौरान कृष्ण कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह, सुनील यादव, घनश्याम मिश्रा, श्रीनाथ मिश्रा, आरपी श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश ओझा, केसी त्रिपाठी, दीपू यादव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक कुमार मिश्रा, कमलेश रतन यादव, धर्मेंद्र सिंह, रमेश श्रीवास्तव रहे।