सोरांव -- मृतक अजय कुमार विश्वकर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
क्षेत्र के गधिना गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आकर फर्नीचर मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोरांव थाना अंतर्गत गधिना गांव के रहने वाले अजय कुमार विश्वकर्मा (44) प्लंबरिंग और फर्नीचर का काम कर परिवार चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बिजली के बोर्ड में प्लग लगाते समय कटे हुए तार के छू जाने पर करंट के चपेट में आने से वह तार में चिपक कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।