फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक की टक्कर से फल विक्रेता की मौत

Tue, 15 Jul 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। मुंडेरा में रविवार देर रात बेकाबू बाइक की टक्कर से फल विक्रेता मोहन चौधरी (48) की मौत हो गई। वह बिहार के सुरली सहरसा के रहने वाले थे और कई सालों से मुंडेरा मंडी में पत्नी गीता व एक बेटी के साथ रहते थे। वह फल का ठेला लगाते थे। रविवार रात वह घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें