फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रमजान में बढ़ गई फलों की कीमतें, फिर भी खरीदारी में उत्साह

Sat, 07 Mar 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 01 कौड़िहार बाजार में फल की दुकान - फोटो : 1
विज्ञापन
माहे रमजान में फलों की कीमतें बढ़ गई। जरूरतमंद लोगों को फलों की खरीदारी करने के लिए जेब और ढीली करनी पड़ रही है। कारोबारियों के मुताबिक बाजार में फलों की मांग बढ़ने से 10 दिन में कीमतें सवा गुना हो गई। जबकि इस बार माहे रमजान में तापमान में गिरावट से तरबूज की कीमत स्थिर है। सेब, संतरा अनार व चीकू के भाव में अधिक तेजी आई है। फल कारोबारी शुभम केसरवानी व राहुल कौड़िहार तथा अनुज कुमार नवाबगंज ने बताया कि सहालग व रमजान में फलों की कीमतें बढ़ने के बावजूद दुकानदारी अच्छी हो रही है। कीमतें बढ़ने छोटे कारोबारी तथा खरीदारों को थोड़ी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


फल 10 दिन पहले वर्तमान भाव
-सेब 120 150 से 180
-अनार 100 140
-अंगुर 120 120
-पपीता 50 40 से 50
-संतरा 70 80
-मोसंबी 50 50
-तरबूज 50 50
(भाव प्रति किलो में)

खजूर कीमतें पिछले साल वर्तमान कीमतें
अजवा 1050 1100
ईरानी 150 160
कुमकुम 200 220
मरियम 300 340
शुक्री 250. 280
परवरी 150 160
(भाव प्रति किलो में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें