फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 27 से दिल्ली के लिए हर रोज चलेंगे दो विमान, सप्ताह में दो दिन तीन उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की तरह अगले रविवार 27 अक्तूबर से दिल्ली के लिए हर रोज यात्रियों को दो विमान उपलब्ध होंगे। विमानन कंपनी एलाइंस एयर द्वारा प्रयागराज-दिल्ली उड़ान अब हर रोज संचालित की जाएगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

हर रोज दिल्ली के लिए दो विमान उपलब्ध होने से महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले लोगों को खासी सुविधा मिलेगी। इस दौरान सप्ताह में दो दिन दिल्ली के लिए तीन उड़ान यात्रियों को उपलब्ध होगी।
प्रयागराज से दिल्ली के लिए विमानन कंपनी इंडिगो हर रोज उड़ान संचालित कर रही है। इसके अलावा एलाइंस एयर की भी सप्ताह में चार दिन दिल्ली के लिए सीधी उड़ान है। अब एलाइंस हर रोज दिल्ली के लिए विमान संचालित करेगी।
विज्ञापन

27 अक्तूबर से एलाइंस अपनी नियमित सेवा शुरू कर देगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि प्रत्येक मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को एलाइंस एयर दिल्ली के लिए दो विमान संचालित करेगी।
यानी सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए तीन विमान यात्रियों को प्रयागराज से उपलब्ध होंगे। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि 27 अक्तूबर से नागर विमानन निदेशालय का विंटर शेड्यूल भी लागू हो रहा है। विंटर शेड्यूल से ही अब दिल्ली के लिए हर रोज दो विमान नियमित रूप से उपलब्ध होंगे।
बता दें कि एलाइंस एयर द्वारा प्रयागराज से 72 सीट वाले एटीआर श्रेणी के विमान संचालित किए जाते हैं, जबकि विमानन कंपनी इंडिगो दिल्ली के लिए एयर बस चलाती है। दिल्ली के लिए इन दोनों ही कंपनियों का शुरुआती किराया 3500 रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

27 से दिल्ली जाने वाले विमानों का शेड्यूल
एलाइंस एयर :
दिल्ली से प्रयागराज- दोपहर 3.00-4.55 बजे, हर रोज
दिल्ली से प्रयागराज- सुबह 8.20-10.10 बजे, मंगलवार और बृहस्पतिवार

एलाइंस एयर :
प्रयागराज से दिल्ली- दोपहर 1.55-3.55 बजे, मंगलवार और बृहस्पतिवार
प्रयागराज से दिल्ली- शाम 5.20-7.30 बजे, हर रोज
इंडिगो :
दिल्ली से प्रयागराज- दोपहर 1.15-2.40 बजे, हर रोज
प्रयागराज से दिल्ली- दोपहर 3.10-4.35 बजे, हर रोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें